उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद अब आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है और साथ ही भारी बारिश भी होगी. यह बारिश और आंधी से तप रहे क्षेत्र को राहत मिलेगी.