अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म शैतान की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हो गई है. रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शैतान' ने रविवार को करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा हो गया है.