सहारनपुर से एक दिलचस्प और अनोखी कहानी सामने आ रही है. जहां पशु प्रेमी राजेंद्र अटल इन दिनों दुनिया की सबसे छोटी गाय के पालन को लेकर चर्चा में हैं. पशु-पक्षियों से खास लगाव रखने वाले राजेंद्र के पास पहले से ही कई तरह के जानवर मौजूद हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटी गाय के साथ स्नेह जताते हुए देखा.