राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच एजेंसी को बड़े खुलासे हुए हैं. अविनाश शुक्ला पर मोटी रकम ठिकाने लगाने का आरोप है. इसके अलावा, जांच में यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि उसने सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी किए हैं. पुलिस की पूछताछ और जुटाए गए सबूतों की मदद से इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. इसी कारण अविनाश को कस्टडी रिमांड पर लिया जा रहा है.