गुजरात में ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज़ी से जारी है. अब तक पूरे गुजरात से 500 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अतिरिक्त लगभग 650 संदिग्ध बांग्लादेशियों से पूछताछ जारी है. यह ऑपरेशन राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.