चीन के नानचोंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक शख्स का पैराशूट क्रेन में फंस गया. वह करीब 200 फीट की ऊंचाई पर चार घंटे तक हवा में लटका रहा. बाद में बचाव दल ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. हालांकि, व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन लंबे समय तक ऊपर फंसे रहने की वजह से वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गया.