तमिलनाडु के कूवगम उत्सव में किन्नर समुदाय भगवान अरावन से प्रतीकात्मक ‘एक रात की शादी’ करता है. यह परंपरा महाभारत की कथा से जुड़ी है, जहां अरावन ने बलिदान से पहले विवाह की इच्छा जताई थी. इस अनोखी परंपरा में आस्था, इतिहास और संस्कृति का विशेष महत्व देखने को मिलता है.