गुजरात के जामनगर में एक युवक को अचानक हार्टअटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, युवक शहर के रामेश्वरनगर इलाके में रहता है. वह अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा.