अंकलेश्वर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां जूना बोरभाठा गांव के पास एक खेत में रिक्शा चालक मुकेश उर्फ कांतिलाल का गला कटा शव मिला. पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका ज्योति राठौड़ और उसके वर्तमान प्रेमी संजय वसवा को गिरफ्तार कर लिया है.