जयपुर में मंदिर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें नंगे पांव बांडी नदी बालाजी मंदिर लेकर पहुंची. मंदिर में दोनों ने भगवान हनुमान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुलिस के समर्थन में नारे लगाए. मामले में तीसरे आरोपी को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस अब पुराने मामलों की भी जांच कर रही है.