ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद बोइंग 737 विमान को आपात स्थिति में वापस उतारना पड़ा. हवा में विमान का एक टायर फट गया था. पायलट ने विमान को सुरक्षित मशहद लौटाने का फैसला किया. लैंडिंग के दौरान केबिन की छत का अंदरूनी हिस्सा टूटकर यात्रियों पर गिर गया. हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.