ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुशहर क्षेत्र में एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है. इस ड्रोन की कीमत लगभग 3.4 करोड़ बताई गई है. ईरान ने इस घटना को अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है.