मुंबई से सटे पालघर में जलभराव की समस्या से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है. यहां की एक बिल्डिंग, जिसमें कोर्ट रूम शामिल है, पूरी तरह पानी में डूबी हुई है और बिल्डिंग का कोई भी हिस्सा सूखा नहीं दिख रहा. पूरे इलाके में सड़कों पर पानी घुटनों से ऊपर तक जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. इस मानसून में लोग आफत के बीच भी कहीं आने-जाने को मजबूर हैं.