गुजरात के सूरत में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. नए शोरूम, रिपेयरिंग और सेकंड हैंड मोबाइल की दुकानें डूब गई जिससे करोड़ों का नुकसान हुई है. इस हब में करीब 200 दुकानें हैं. इनमें से कुछ दुकानों का माल केवल 1 लाख रुपये का था जबकि कुछ का 50 लाख रुपये तक का था. इस हिसाब से कुल मिलाकर 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.