यूपी के गोरखपुर में 370 भरे गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के इंजन में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। चौरी चौरा क्षेत्र में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दूर हटाया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।