पिछले हफ्ते सोना और चांदी की कीमतों में तेजी जरूर आई है, लेकिन यह अब भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे हैं. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है. बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सही समय पर निवेश या खरीदारी भविष्य में फायदा दे सकती है, इसलिए रेट्स पर नजर रखना जरूरी है.