उत्तर प्रदेश के अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर दो दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया. यह आवास पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का है. आरोप है कि सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी सपा नेता जय सिंह यादव ने अपने साथियों संग सोशल मीडिया पर हुए एक कमेंट के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया.