हरियाणा के अंबाला से एक दर्दनाक खबर आई है. करीब 21 घंटे लंबे कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चार साल के मासूम निर्भय सिंह को बोरवेल से बाहर निकाला गया लेकिन दुर्भाग्य से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने सभी को भावुक कर दिया. बच्चे को बचाने का प्रयास पूरी ताकत से किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.