राजस्थान के जैसलमेर में अचानक आए भीषण रेतीला तूफान और बारिश ने इलाके में हाहाकार मचा दिया. तेज धूप और गर्मी के बीच इस तूफान ने कई किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया और अचानक अंधेरा छा गया. इस बवंडर ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया.