कन्या
the tower
आज का दिन आप के लिए इच्छा के विपरीत घटनाओं के बढ़ने से असहज स्थिति का संकेतक है. कार्यों में सावधानी बरतें. संकेतों को नजरअंदाज न करें. लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें. संवेनदशीलता बढ़ी रहेगी. आकस्मिक बदलावों से परिणाम नियंत्रण के बाहर रहेंगे. उचित समय का इंतजार करें. अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहें.
कारेाबारी गतिविधियों में समय सीमा का ध्यान रखें. अनावश्यक तनाव व उलझन से बचें. अधिकारियों से सामंजस्य बिठाएं. संकीर्णता का त्याग करें. व्यवस्था के प्रति सहजता बढ़ाएं. करीबी लोग मददगार रहेंगे. अनुभवियों से सलाह बनाए रखें. संतुलित संयमित गति से आगे बढ़ें. कार्यों में पहल बनाए रखें. आपसी मदद का भाव बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: व्यवहार सरल रखें. मौसमी सावधानियों को अनदेखा न करें. खानपान में सात्मिकता बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक परिणाम सामान्य रहेंगे. वित्तीय मामलों में रुटीन बनाए रखेंगे. प्रबंध पर ध्यान दें.
रिश्ते: घर वालों की बातों को नजरअंदाज न करें. अपनों के संग समय बिताएंगे. व्यर्थ बातचीत न बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा