अपनों की उम्मीदों को पूरा करने पर जोर होगा. योजनाएं गति लेंगी. पेशेवर कार्यों को गति देंगे. धर्म और आस्था बल पाएंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. विभिन्न कार्यों पर फोकस रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. कला कौशल संवार पर रहेंगे. पेशेवरों व वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे. पेशेवर परिणाम पक्ष में बनेंगे. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों का साथ बना रहेगा. वार्ताएं सफल होंगी. आशंकाएं मिटेंगी. शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी.
नौकरी व्यवसाय- दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी. कामकाजी भेंटवार्ता में सफल होंगे. चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन बना रहेगा. उपलब्धियां अर्जित कर सकेंगे. अवसरों को भुनाएंगे.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक लाभ संवरेगा. धनधान्य में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभ संयोग बनेंगे. सभी के प्रति सहयोग की भावना रहेगी. साख और सम्मान बढ़ेगा. लक्ष्य पाएंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम में मधुरता बनी रहेगी. संबंधों में विश्वास और सहयोग बढ़ेगा. करीबियों से भेंट होगी. प्रियजनों का साथ पाएंगे. मन की बात सुनेंगे. वाणी व्यवहार में मिठास रखेंगे. प्रेम के प्रयास सुखद रहेंगे. शुभ सूचना प्राप्त होगी. परिचय का लाभ उठाएंगे. मित्रों का भरोसा जीतेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- विभिन्न कार्य संवार पाएंगे. करीबियों का साथ बना रहेगा. व्यक्तित्व संवरेगा. रचनात्मकता बढ़़ेगी. कार्यशैली आकर्षक होगी.
आज का उपाय: महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. देवालय जाएं.
शुभ अंक : 6, 7 और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
अरुणेश कुमार शर्मा