मीन
the hierophant
आज का दिन आप के लिए अच्छे सलाहकारों की मदद से महत्वपूर्ण विषयों को हल करने में सफल होंगे. आत्मविश्वास से फैसले लेंगे. परंपराओं के पालन में आगे बने रहेंग. लक्ष्य साधने में सफल रहेंगे. योजनाओं को संतुलित ढंग से आगे बढ़ाएंगे. अवसरों को भुनाने की समझ बढ़ेगी. श्रेष्ठ व्यक्तियों से भेंट के मौके बनेंगे. लीगल मामले गति लेंगे.
कारोबार को प्रभाव के साथ आगे बढ़ाएंगे. स्वयं को बेहतर बनाने पर कार्य करेंगे. विविध मामलों में अधिकारियों से भेंट होगी. कारोबारी प्रयासों में आर्थिक लाभ बेहतर रहेगा. दायित्वों को पूरा करेंगे. लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे. व्यर्थ की बहस में नहीं आएंगे. सूझबूझ से जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. उपलब्धियां अर्जित करेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक सहजता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. खानपान नियमित बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कार्यक्षेत्र में गति आएगी. नियमों का पालन करेंगे. प्रतिभा के प्रदर्शन में आगे रहेंगे.
रिश्ते: करीबी से भेंट के अवसर बनेंगे. लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. रिश्तों को बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा