Aaj ka Love Rashifal 29 July 2026: सिंह राशि वाले करीबियों के साथ बिताएंगे समय, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Love Rashifal 29 July 2026 (लव राशिफल): कमतर लोगों की बातों को पूरी तरह अनदेखा करें. सुलह-समझौते के प्रयासों को बनाए रखना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

Advertisement
love horoscope love horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातक अपनी बात पूरी स्पष्टता से कहेंगे. आपके घर-परिवार में आज कुछ स्मरणीय पल बनेंगे. संवाद के मामले में आप काफी असरदार रहने वाले हैं.

अपने रिश्तों को मधुर बनाए रखेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा. प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा और प्रियजनों के साथ भ्रमण के सुंदर अवसर बनेंगे. मन के मामले मजबूत होंगे.

Advertisement

वृष राशि
वृष राशि के जातक आज सभी की खुशी को बढ़ाने का काम करेंगे. योग्यजनों से आपकी भेंट होगी और कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.

आपको घर के बड़ों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा. आपस में विश्वास बढ़ेगा और अपनों के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. घर में हर्ष और आनंद बना रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भावनात्मक विषयों में किसी भी प्रकार की उतावली नहीं दिखानी चाहिए. किसी भी चर्चा के दौरान अपनी बात समझदारी से रखें.

संवाद में सजग रहें और व्यक्तिगत विषयों में भ्रम की स्थिति में न आएं. अपने परिवार वालों का सहयोग मिलेगा और करीबी लोग सकारात्मक रहेंगे. निजी विषयों में कुछ दबाव रह सकता है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक सभी के साथ बड़े ही हर्ष और आनंद से समय बिताएंगे. अपने स्वजनों के साथ सुखद संवाद बनाए रखेंगे.

Advertisement

निजी विषयों में धैर्य व विश्वास से आगे बढ़ने की आवश्यकता है. चर्चा और संवाद के दौरान बड़प्पन दिखाएं. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने से खुशियां साझा करने के अवसर बढ़ेंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को अपनों से चर्चा करते समय पूरी स्पष्टता रखनी होगी. अपने करीबियों को पर्याप्त समय दें, जिससे रिश्तों में मजबूती बनी रहे.

प्रेम और स्नेह के मामलों में लोगों का भरोसा जीतें. कमतर लोगों की बातों को पूरी तरह अनदेखा करें. सुलह-समझौते के प्रयासों को बनाए रखना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के घर में आज हर्ष और खुशी का माहौल बना रहेगा. आप अपनों की खुशी में उत्साह से शामिल होंगे और मन की बात कह पाएंगे.

रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी और आप अपने संबंधों में नई ऊर्जा भरेंगे. परिवार के बड़ों की आज्ञा का पालन करें. आपके प्रेम और स्नेह के सभी प्रयास सफल होंगे.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को विनय और विवेक से काम लेने की सलाह दी जाती है. अपने मित्रों के साथ बेहतर सामंजस्य बनाकर रखें.

आप अपने प्रियजनों के साथ भ्रमण और मनोरंजन पर जा सकते हैं, जिससे प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे. घर-परिवार में अन्य लोगों से बहुत अधिक अपेक्षाएं न रखें, कुछ जरूरी समाचार मिलेंगे.

Advertisement

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज सहज गति से आगे बढ़ेंगे. आपको अपने स्वजनों का साथ और विश्वास प्राप्त होगा. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है.

अपनी बातचीत में विनम्रता बढ़ाएं और छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना सीखें. प्रेम और स्नेह का भाव लगातार बना रहेगा. करीबियों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास सफल रहेगा.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को परिजनों का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा. आपके पारिवारिक रिश्तों में शुभता आएगी और प्रियजनों से खुशियां साझा करेंगे.

सुखद वार्ता और चर्चा के कई नए अवसर बनेंगे. अपने भावों के प्रदर्शन में सहज रहें और रिश्तों पर पूरा ध्यान दें. करीबियों का सहयोग मिलने से प्रेम और स्नेह को बढ़ावा मिलेगा.

मकर राशि
मकर राशि के जातक अपने घर में आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. करीबियों के साथ समय बिताने और प्रियजनों से भेंट करने का अवसर मिलेगा.

आपके व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में बनेंगे और मित्रों से मुलाकात होगी. अपनी बातचीत में मधुरता और सहजता बनाए रखें. अपने रिश्तों को मजबूत करने के प्रयासों में आप हमेशा आगे रहेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को उचित अवसर मिलने पर ही अपनी बात रखनी चाहिए. भावनात्मक प्रयासों में सहज बने रहें, जिससे आपके प्रियजन प्रसन्न रहेंगे.

प्रेम, स्नेह और सामंजस्य में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी. आपके प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा और परिवार का सहयोग बना रहेगा. अपने मित्रों के साथ संबंधों में धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के भावनात्मक संबंध आज पहले से काफी मजबूत होंगे. मन से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है.

अपने अपनों के लिए समय निकालें और भेंट-मुलाकात के अवसरों का लाभ उठाएं. अनावश्यक बातचीत से बचें और दूसरों की कमियों को अनदेखा करें. आपके प्रेम संबंध पूरी तरह सहज बने रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »