सिंह
सिक्स ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए प्रतिभा प्रदर्शन से इच्छित क्षेत्र में सफलता पाने और लोगों का भरोसा बनाए रखने में सहयोगी है. दोस्तों से मेल मुलाकात बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. लोगों के साथ सहयोग की भावना पर जोर देंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे. सीख सलाह पर अमल बढ़ाएंगे. सामंजस्यता पर जोर होगा.
श्रेष्ठ प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. औरों से सराहना पाएंगे. विभिन्न मामलों सहजता का भाव बढ़ेगा. कारोबार में सहयोग मिलेगा. अनुभव और कौशल को बढ़ावा देंगे. विविध कार्यों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. कारोबारी बेहतर बने रहेंगे. अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. पारिवारिक विषयों में शुभता रहेगी. आधुनिक तरीकों को अपनाएंगे. वातावरण अच्छा रहेगा.
स्वास्थ्य: व्यवहार में सामंजस्य बढ़ाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. असहजताएं दूर होंगी. संवेदनशीलता कम होगी.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी. कारोबारी परिणाम अपेक्षित बने रहेंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को साधेंगे.
रिश्ते: घर में सुख का वातावरण रहेगा. करीबियों का भरोसा जीतेंग. रिश्तों में मदद बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा