मेष (Aries)
कल का दिन आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाने का है. पेशेवर क्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर वरिष्ठों द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी. आप अपनी योजनाओं को गति देने में सफल रहेंगे. व्यक्तिगत जीवन में सहजता बनी रहेगी. आप घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. अपनी बातों में विनम्रता रखें, उतावलेपन से बचें.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 1, 6, 8, 9
उपाय: देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें मीठा भोग लगाएं. भेंट बढ़ाने से लाभ होगा.
वृष (Taurus)
कल आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने पर विशेष ध्यान देंगे. व्यावसायिक मामलों में अनुभवी लोगों या बड़ों की सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. पारिवारिक वातावरण में सुधार के संकेत हैं.अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति पर भरोसा रखें. कामकाज से जुड़ी यात्राएं लाभप्रद हो सकती हैं.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6, 8
उपाय: 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. अपने व्यवहार में सरलता रखें.
मिथुन (Gemini)
कल का दिन व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक बेहतर संतुलन बनाने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. आप नई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. साझीदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे . किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग भी बन रहे हैं.आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावशाली रहेगी. सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5, 6, 8
उपाय: भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें और जरूरतमंदों की मदद करें.
कर्क (Cancer)
कल घर में मांगलिक कार्यों या उत्सव की योजना बन सकती है. पेशेवर मोर्चे पर आपको नए अवसर प्राप्त होंगे जो आपके करियर को नई दिशा देंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के प्रबल योग हैं.आर्थिक मामलों में लिए गए निर्णय दूरगामी परिणाम देंगे. आप अपनी कल्पनाशीलता को हकीकत में बदलने में सफल होंगे.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 8
उपाय: देवी दुर्गा को श्रृंगार सामग्री भेंट करें और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें.
सिंह (Leo)
कल आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा. धन लाभ के अवसर निरंतर बने रहेंगे.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 9
उपाय: कल के दिन कोई भी नया कार्य नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रारंभ करें.
कन्या (Virgo)
कल का दिन थोड़ी सावधानी बरतने का है. बजट से अधिक खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. विदेशी कार्यों, कानूनी मामलों या लंबी दूरी की यात्राओं में अधिक सक्रियता की आवश्यकता होगी. कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 5, 6, 8
उपाय: मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें और कार्यों में स्पष्टता बनाए रखें.
तुला (Libra)
कल करियर और कारोबार में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी. आत्मविश्वास से लिए गए निर्णय आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आपके लंबित मामले हल हो सकते हैं.
शुभ रंग: ओपल कलर
शुभ अंक: 6, 8
उपाय: दान-पुण्य के कार्य करें, यह आपके लिए कल के दिन अत्यधिक शुभ फलदायी होगा.
वृश्चिक (Scorpio)
कल आपको अपनी कार्यक्षमता का पूरा लाभ मिलेगा. पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रभावशाली लोगों से हुई मुलाकात आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1, 6, 8, 9
उपाय: बातचीत में पूरी स्पष्टता रखें और देवी दुर्गा की श्रद्धापूर्वक पूजा करें.
धनु (Sagittarius)
कल का दिन आपके लिए सौभाग्य का संचार लेकर आ सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. अपनों का सहयोग बना रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 1, 3, 8
उपाय: धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दान दें.
मकर (Capricorn)
कल आपको अनुशासन और नियम-कानून के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. व्यावसायिक जोखिम लेने से फिलहाल बचें. धैर्य से काम लेना ही सफलता की एकमात्र कुंजी है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें. खान-पान में सुधार लाएं.
शुभ रंग: स्फटिक के समान
शुभ अंक: 6, 8
उपाय: जीवन में सहनशीलता अपनाएं और आवेश में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें.
कुंभ (Aquarius)
कल का दिन आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है. परिवार में खुशहाली आएगी . दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी. प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे. मन शांत और ऊर्जावान रहेगा.आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें. बैंक लोन या ऋण से संबंधित कार्य सुगमता से पूरे हो सकते हैं.
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 6, 8
उपाय: अपने वादों को पूरा करें और अपने प्रियजनों का सहयोग करें.
मीन (Pisces)
कल का दिन मेहनत और परिश्रम का है. व्यापारिक मामलों में सतर्कता बरतें. किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उनकी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें. अपनी वाणी पर संयम रखें. लोगों के साथ मिलजुल कर कार्य करें.क्तिगत प्रयासों में तेजी आएगी. सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन आप बखूबी कर पाएंगे.
शुभ रंग: वासंती
शुभ अंक: 1, 3, 6, 8
उपाय: सतर्क रहें और हर कार्य में अपनी बुद्धिमानी का पूरा प्रयोग करें.
अरुणेश कुमार शर्मा