Mithun Tarot Rashifal 29 July 2026: अनुभव और कौशल का लाभ उठाएं, परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ा

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 29 July 2026: आकस्मिक अवरोधों व भय की स्थिति से आगे देखें और निरंतर गति बनाए रखें. व्यर्थ जानकारियों और आशंकाओं में आने से बचें.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन
द डेविल

आज का दिन आप के लिए कार्य अवरोध बने रहने और महत्वपूर्ण मामलों में जड़ता का अनुभव करने वाला है. लक्ष्य की स्पष्टता बनाए रखें. असमंजस की स्थिति में न आएं. कारोबार में जरूरी कदम बढ़ाना कठिन लगेगा. आकस्मिक अवरोधों व भय की स्थिति से आगे देखें और निरंतर गति बनाए रखें. व्यर्थ जानकारियों और आशंकाओं में आने से बचें.

Advertisement

आसपास के घटनाक्रम पर गहरी नजर बनाए रखें. पद प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य से समझौता न करें. अन्य के दबाव में कोई कार्य न करें. जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें. भावनात्मक पक्ष संतुलित बनाए रखें. पेशेवरों का भरोसा जीतें. विभिन्न कार्यों को संवारने में आगे रहें. अनुभव और कौशल का लाभ उठाएं. संकेतों पर नजर रखें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या पर ध्यान दें. खानपान संतुलित बनाए रखें. शारीरिक असहजताएं बनीं रहेंगी. जांच बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सजगता बनाए रहें. दिखावे के वादों व प्रलोभनों में न आएं. अतिभरोसे से बचें.
रिश्ते: नकारात्मक लोगों से दूरी रखें. परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ाएं. बड़ों की समझाइश बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »