मिथुन
टू आफ कप्स
आज का दिन आप के लिए औरों के साथ मिलकर कार्य करने और भावनात्मक बातचीच को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोगी. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. जोखिम लेने की संभावनाएं बनी रहेंगी. फैसले में सहज बने रहेंगे. सभी पहलुओं का उचित मूल्यांकन कर निर्णय लेंगे. सलाहकारों से चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. आपसी विश्वास बल पाएगा. सहकार का भाव बढ़ेगा.
सहकार के प्रयासों को महत्व देंगे. विभिन्न मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन बना रह सकता है. जिम्मेदारियों को बखूबी निभांएगे. सकारात्मक नजरिया बना रहेगा. समस्याओं के उचित हल निकालेंगे. घरवालों का साथ बना रहेगा. प्रेम संबंधों पर जोर बनाए रहेंगे. लक्ष्य पाने की कोशिश होगी. अनुभवियों का साथ पाएंगे.
स्वास्थ्य: खानपान में अनुशासन बना रहेगा. स्वास्थ्य के मामले सुधार पर रहेंगे. स्वयं पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय कार्यों में निरंतरता रहेगी. योजनाओं को विस्तार देंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
रिश्ते: घर में सुख बना रहेगा. दोस्तों का साथ बनाए रखेंगे. वादा निभाने की कोशिश होगी.
अरुणेश कुमार शर्मा