Career Rashifal 29 July 2026 (करियर राशिफल): कन्या राशि वालों का व्यापार में उत्साह बना रहेगा, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj ka Career Rashifal 29 July 2026 (करियर राशिफल): कामकाज में तेजी आएगी और लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. कई मामलों में स्थिति पहले से अधिक स्पष्ट होगी. सहयोगियों का साथ मिलेगा और व्यापार में उत्साह बना रहेगा. रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिलेगी.

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष राशि
प्रशासन से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी. आपके सामने आने वाले अवसरों का पूरा लाभ मिल सकता है. तर्क और सही संवाद के दम पर कई काम आसान हो सकते हैं.

वृष राशि
आज पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलेगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं और प्रतिस्पर्धा में आपकी स्थिति मजबूत रह सकती है. तय किए गए लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे.

Advertisement

मिथुन राशि
करियर और व्यापार में सामान्य लाभ मिलने के संकेत हैं. नियमित काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. हर काम को सावधानी से करने की जरूरत है. पेशेवर स्थिति फिलहाल स्थिर बनी रहेगी और सतर्कता आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

कर्क राशि
टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी. तैयारी के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी. सहयोगियों का साथ मिलने से कई काम आसान हो सकते हैं.

सिंह राशि
व्यापार में नियमित गति बनाए रखें. बातचीत के दौरान झिझक महसूस हो सकती है. बिना सोचे-समझे किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने से बचें. समय का सही उपयोग करें और पेशेवर मामलों में सावधानी बनाए रखें.

कन्या राशि
कामकाज में तेजी आएगी और लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है. कई मामलों में स्थिति पहले से अधिक स्पष्ट होगी. सहयोगियों का साथ मिलेगा और व्यापार में उत्साह बना रहेगा. रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिलेगी.

Advertisement

तुला राशि
काम के मामले में जिद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. अनुशासन बनाए रखें और अफवाहों पर भरोसा न करें. सफलता की स्थिति सामान्य रहेगी. दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश सफल हो सकती है.

वृश्चिक राशि
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास तेज करेंगे. कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करने के संकेत हैं. व्यापारिक मामलों में उत्साह बना रहेगा. लगातार मेहनत करने से अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है.

धनु राशि
जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने का प्रयास करेंगे. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं. निजी प्रयास सफल रहेंगे और नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है. अपनों का सहयोग भी मिलता रहेगा.

मकर राशि
महत्वपूर्ण कामों में पूरा उत्साह दिखेगा. कई मामलों में गति आएगी और तय लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है. प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा. नए और आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.

कुंभ राशि
लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. दूर स्थानों से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

मीन राशि
साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. कामकाज में तेजी आएगी और व्यापार उम्मीद से बेहतर रह सकता है. पेशेवर जीवन में उत्साह बना रहेगा. लेनदेन से जुड़े मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »