मेष राशि - करियर के अवसर बढ़ेंगे. कामकाज में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. उपलब्धियों पर फोकस बनाए रखेंगे. साख और सम्मान को बल देंगे. साहस व पराक्रम बढ़ा रहेगा और पेशेवरों की सक्रियता बनी रहेगी.
वृष राशि - प्रबंधन के मामले अनुकूल बने रहेंगे. व्यवस्था को बल देंगे. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाए रहेंगे. साहस बढ़ा रहेगा. लक्ष्यों को पूरा करेंगे.
मिथुन राशि - कामकाजी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे. विविध प्रयासों में बेहतर स्थिति बनी रहेगी. सहकार पर जोर रहेगा. कार्यशैली प्रभावी रहेगी. व्यवसायिक तेजी बढ़ाएंगे और पेशेवर परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे.
कर्क राशि - कार्यव्यवसाय में उत्साह एवं विश्वास से श्रेष्ठ परिणाम बनाए रखेंगे. आपसी सहकार को बढ़ावा देंगे. व्यापार में लाभ बढ़ाने में सफलता मिलेगी. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी.
सिंह राशि - कामकाज को बढ़ावा मिलेगा. लक्ष्यगत प्रयास तेज रहेंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. विविध मामले हितकारी बने रहेंगे. आवश्यक यात्रा संभव है. विभिन्न कार्यों में उचित निर्णय लेंगे. करियर व्यापार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे.
कन्या राशि - कामकाज में नियमों की अनदेखी से बचें. यात्रा की स्थिति बनी रह सकती है. कामकाजी मामले पूर्ववत् रहेंगे. न्यायिक विषयों में गति आएगी. कामकाज सामान्य रहेगा, इसलिए किसी भी तरह की गलती व चूक करने से बचें.
तुला राशि - कार्यक्षेत्र में पूरा समय देंगे. लाभ के अवसरों को भुनाएंगे. ज़िम्मेदारों से भेंट बढ़ाएंगे. विविध कार्यों में गति आएगी. कार्यविस्तार के प्रयास बल पाएंगे. उमंग और उत्साह के साथ प्रभावी प्रदर्शन करेंगे.
वृश्चिक राशि - कामकाज में सफलता का प्रतिशत संवारेंगे. प्रबंधन पर जोर होगा. करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. सूझबूझ भरा जोखिम उठाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन संवार पर बना रहेगा और भेंट-संवाद में सक्रियता बढ़ाएंगे.
धनु राशि -कामकाज में सभी का सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय में सभी से सहकार बनाए रखेंगे. चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे. धैर्य और सूझबूझ दिखाएंगे. कामकाजी रुटीन बेहतर रखेंगे और परिस्थितियां सकारात्मक होंगी.
मकर राशि-धैर्य से व्यापार का संचालन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा. व्यवस्था के अनुरूप गति रखें. योजनाएं लंबित रह सकती हैं. कामकाज में लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं और लेनदेन में 'स्मार्ट डिले' की नीति अपनाएं.
कुंभ राशि - करियर उछाल पर रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे. साझीदारी में सक्रियता लाएंगे. नेतृत्व के प्रति गंभीरता रखेंगे. उद्योग और व्यापार में योजनानुसार कार्य करेंगे. लाभ का प्रतिशत बेहतर होगा.
मीन राशि - सौंपे गए कार्य समय पर पूरे करेंगे. रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अधीनस्थ कर्मचारियों एवं समकक्षों का साथ बना रहेगा. लेनदेन में उतावली से बचें, स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं और नौकरी पर अपना ध्यान बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा