घर का वातावरण सामान्य रहेगा. घर से जुड़े भावनात्मक संवाद में धैर्य दिखाएं. बड़ों का सानिध्य रखें. अपनों से करीबी बनाए रखें. प्रबंधन में बेहतर बने रहेंगे. विनम्रता और विवेक से काम लेंगे. भवन एवं वाहनादि के मामलों में रुचि बढ़ेगी. सुनी बातों पर भरोसे से बचें. स्वजनों से मतभेद बने रह सकते हैं. अत्यधिक सोच विचार व चिंता से बचें. घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. परिजनो के समक्ष अपना मत रखने में संकोच बनाए रखेंगे. संकीर्णता को त्यागें.
नौकरी व्यवसाय- अधिकारियों से करीबी बनाए रखेंगे. सबसे तालमेल बढ़ाएंगे. करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी. संपर्क अच्छा बनाए रखेंगे. नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी से बचेंगे.
धन संपत्ति- संसाधनों में रुचि दिखाएंगे. पेशेवरता और नियमितता बनाए रखेंगे. जिद में न आएं. जरूरी वस्तुओं की खरीदी पर जोर होगा. अपेक्षित लाभ एवं पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी.
प्रेम मैत्री- चर्चा में सहजता बनाए रहें. अन्य के समक्ष अधिक बोलने से बचें. रिश्तों को निभाएं. घरेलु मामलों में रुचि बढ़ाएं. परिजनों से प्रभावित रहेंगे. व्यक्तिगत विषयों में अधिक समय देंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सुख बढ़ेगा. अपनों की खुशी का ख्याल रखंेगे. जिद व अहंकार में न आएं.
स्वास्थ्य मनोबल- सबके प्रति सद्भावना बनाए रखें. स्वास्थ्य जांच नियमित कराएं. खानपान बेहतर रहेगा. अफवाह व पूर्वाग्रह से बचें. भेदभाव से दूर रहें.
आज का उपाय: समस्त संसार के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. बड़ा सोचें.
शुभ अंक : 2, 3, 4 और 5
शुभ रंग : ऑरेंज
अरुणेश कुमार शर्मा