परंपरागत कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. घर में सुख सौख्य का वातावरण रहेगा. सबसे बेहतर वाणी व्यवहार बनाए रखेंगे. परिजनों से भेंट होगी. पेशेवर कार्यगति तेज बनाए रखेंगे. संस्कार एवं परंपराओं को बढ़ावा देंगे. भेंटवार्ताओं पर जोर होगा. धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं. अपनों का घर आना होगा. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्य की प्राप्ति से उत्साहित रहेंगे. वचन वादा बनाए रखेगे. व्यावसायिक कार्यों को बल देंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. उत्सव आयोजन में शामिल होंगे.
नौकरी व्यवसाय- महत्वपूर्ण वार्ता आगे बढ़ेगी. करियर व्यापार में अनुकूलता रहेगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी. लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा. जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा.
धन संपत्ति-- आर्थिक हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे. बचत में वृद्धि होगी. मूल्यवान भेंट मिल सकती है. परिचितों से प्रस्ताव मिलेंगे. कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे. बैंकवर्क में रुचि रखेंगे.
प्रेेम मैत्री- पारिवारिक गतिविधियों में उत्साह दिखाएंगे. निजी संबंधों को बल देंगे. अपनों से प्रेम और स्नेह बढ़ा रहेगा. घर में सुखकर वातावरण रहेगा. भेंट मुलाकात में प्रभावी रहेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. सुख साझा करेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. मेहमानों का सत्कार करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान को बढ़ावा देंगे. साज संवार बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार आएगा. रचनात्मकता बढ़ेगी. व्यक्तित्व संवार पाएगा.
आज का उपाय: दैत्यों का संहार करने वाली शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गा की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. भव्यता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 2 और 8
शुभ रंग : गुलाबी
अरुणेश कुमार शर्मा