मेष राशि
वित्तीय मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है. लेनदेन में सक्रियता बनी रहेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी. लाभ का स्तर अच्छा रहने के संकेत हैं. पैतृक पक्ष से भी सहयोग और संतोष मिल सकता है.
वृष राशि
आज आप वित्तीय फैसले आत्मविश्वास के साथ ले सकेंगे. योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी. साहस और सहयोग का साथ रहेगा. आर्थिक मामलों में सफलता का प्रतिशत पहले से बेहतर रहने की संभावना है.
मिथुन राशि
धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें. जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक निर्णय न लें. जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही आगे बढ़ें. करीबियों का सहयोग मिलेगा और व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें.
कर्क राशि
आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखना जरूरी रहेगा. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और पूरी जानकारी के बाद ही कदम उठाएं. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
सिंह राशि
वित्तीय प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे. व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और बचत बढ़ाने का अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है.
कन्या राशि
धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें और खर्च बजट के अनुसार रखें. व्यापारिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. किसी भी ठगी या धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें.
तुला राशि
आर्थिक प्रभाव मजबूत बना रहेगा. व्यापारिक मुलाकातें लाभदायक साबित हो सकती हैं. महत्वपूर्ण बातचीत आगे बढ़ेगी. नियमों का पालन करने से फायदा मिलेगा. आय और बचत के मामलों में संतुलन बना रहेगा.
वृश्चिक राशि
अर्थ और व्यापार के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और जरूरी कामों में तेजी आएगी. बिना जांच-पड़ताल किसी पर भरोसा करने से बचें. लाभ बढ़ने के संकेत हैं.
धनु राशि
आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. नए अवसरों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. वित्तीय मामलों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा. व्यापारिक कार्यों में तेजी आएगी और योजनाएं आगे बढ़ेंगी.
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं. नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं. योजनाओं को गति मिलेगी और जरूरी अनुबंध बेहतर हो सकते हैं. धन संग्रह बढ़ेगा और वित्तीय लाभ भी पहले से बेहतर रह सकता है.
कुंभ राशि
आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. पेशेवर मामलों में लाभ और बेहतर प्रबंधन का संतुलन बना रहेगा. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं. पैतृक कार्यों में भी सकारात्मक प्रगति हो सकती है.
मीन राशि
धन संबंधी मामलों में किसी तरह की गलती से बचें. सहजता के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा. अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है. बजट का ध्यान रखें और जरूरी फैसले सोच-समझकर लें.
अरुणेश कुमार शर्मा