कुंभ
ten of wands
आज का दिन आप के लिए कार्यों को पूरा करने पर जोर देने वाला है. अंतिम क्षणों की उतावली व भार के दबाव को सहने में पीछे न हटें. अनुभवों का लाभ उठाएं. लोगों से अनावश्यक मुकाबले से बचें. चतुराई से विरोधी को परास्त करने की नीति अपनाएं. भावनाओं के दबाव में नहीं आएं. कमतर के बहकावे से बचें. नजरिया सकारात्मक रखें.
नीति नियमों के प्रति सजग रहेंगे. राजनीतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दें. अवसरों का लाभ उठाएं. आत्मविश्वास से आगे बढ़ें. व्यावसायिक मामलों में अनुकूलता रहेगी. परिचितों का भरोसा बनाए रखें. संयमित गति से आगे बढ़ें. समय पर लक्ष्य पाने का प्रयास रहेगा. व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें. कार्य साधने के लिए तत्पर रहें. अनुबंध बनाए रखें.
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें. खानपान में साधारण स्थिति बनी रहेगी. शारीरिक असहजताएं बढ़ेंगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सहजता बनाए रहें. आर्थिकी पर नियंत्रण बढ़ाएं. वादे पूरे करने की कोशिश करें.
रिश्ते: खुशी का ख्याल रखें. उलझन में आने से बचें.घर में अधिक समय दें. संबंध निभाने का प्रयास रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा