कुंभ
द मैजिशियन
आज का दिन आपके लिए अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग करके उचित स्थान बनाने में सहयोगी रहेगा. कारोबारी परिणाम सकारात्मक रहेंगे. कामकाज पर आपका फोकस बेहतर रहेगा. सभी के साथ सहयोग बनाए रखने पर जोर देंगे. सरलता और सजगता के साथ आगे बढ़ेंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी. व्यवस्थित अवसरों पर ध्यान बनाए रखेंगे.
अधिकतर मामलों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे. सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे. निजी विषयों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे. सावधानी के साथ काम करेंगे. भूल-चूक पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. चतुराई से विरोधियों का सामना करेंगे. नीति-नियमों का पालन करेंगे. प्रबंधन के मामलों में प्रभावशाली बने रहेंगे. विभिन्न प्रयासों में नियमितता बनाए रखेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण मजबूत होगा.
स्वास्थ्य: स्वयं पर नियंत्रण रहेगा. तर्कसंगत सोच बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे. अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे. विभिन्न मामलों में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.
रिश्ते: रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सहयोगात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. आपसी सहकारिता बढ़ेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा