Shani Uday 2026: शनि हो चुके हैं उदय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते! इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ

Shani Uday 2026: आज शनि देव उदय हो चुके हैं, जिससे उनका प्रभाव और अधिक मजबूत हो गया है. ज्योतिष के अनुसार, शनि के उदय से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
शनि उदय 2026 (Photo: ITG) शनि उदय 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

Shani Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल देने वाला ग्रह माना जाता है. नवग्रहों में शनि का विशेष महत्व है और इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है. जब शनि मजबूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को मेहनत का पूरा फल मिलता है और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं. शनि कुछ समय से अस्त अवस्था में थे, लेकिन अब 22 अप्रैल यानी आज सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि उदय हो चुके हैं. शनि के उदय होने के बाद उनका प्रभाव और अधिक मजबूत हो जाएगा, जिससे कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शनि का उदय शुभ परिणाम लेकर आएगा. 

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए शनि का उदय काफी लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. नया घर या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. सैलरी के नए स्रोत खुलेंगे. धन में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपकी पहचान बढ़ेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को यात्राओं के जरिए लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का उदय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की सराहना होगी. नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शनि का उदय आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकता है. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा. नई साझेदारी के योग बन सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं, इसलिए इनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में सम्मान मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है. परिवार का सहयोग भी मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement