Mangal Gochar 2026: 21 जून से इन 4 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़!

Mangal Gochar 2026: 21 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. मंगल का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद तनावपूर्ण साबित हो सकता है. नौकरी, बिजनेस और सेहत के मामले में इन लोगों को अगले 45 दिनों तक विशेष सावधानी बरतनी होगी. जानें कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं?

Advertisement
ग्रहों के सेनापति मंगल बदल रहे हैं चाल (Photo: ITG) ग्रहों के सेनापति मंगल बदल रहे हैं चाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

Mangal Gochar 2026: 21 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वह मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, क्रोध और भूमि का कारक माना जाता है. 

द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल का यह गोचर 21 जून से शुरू होकर अगले करीब 45 दिनों तक रहेगा. इस दौरान संयम और समझदारी से काम लेकर विपरीत परिस्थितियों को भी संभाला जा सकता है. ऐसे में मंगल का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा. हालांकि, वृषभ राशि में मंगल का आना कुछ विशेष राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है. इन राशियों को इस दौरान बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.

Advertisement

वृषभ राशि (Taurus)

मंगल का गोचर आपकी ही राशि के प्रथम (लग्न) भाव में होने जा रहा है. स्वभाव में अचानक गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. आपके भीतर जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति जागेगी, जिससे बनते काम बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दशम भाव (कर्म भाव) में होगा. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है. आपके भीतर ईगो (अहंकार) की भावना आ सकती है, जो आपके बने-बनाए रिश्तों को प्रभावित कर सकती है. ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहें. अपने बॉस या सीनियर के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नौकरी पर संकट आ सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान वह आपके सातवें भाव (वैवाहिक जीवन और साझेदारी) में गोचर करेंगे. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद गहरे हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बड़ा विवाद होने की आशंका है. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा. वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें. बिना सोचे-समझे पार्टनर पर शक करने या गुस्सा करने से बचें. व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश अभी टाल दें.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव (शत्रु और रोग भाव) में होने जा रहा है. हालांकि कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेगा. गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. ब्लड प्रेशर या रक्त से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है.

मंगल के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय

हनुमान चालीसा का पाठ: प्रतिदिन या हर मंगलवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें.

क्रोध पर नियंत्रण: मंगलवार के दिन सुबह उठकर गुड़ खाकर पानी पीएं और अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें.

Advertisement

दान कार्य: मंगलवार के दिन जरूरतमंदों को लाल मसूर की दाल, गुड़ या तांबे के बर्तनों का दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »