Chanakya Niti: जलनखोर रिश्तेदारों की बोलती करो बंद! ये 5 बातें हमेशा रखें दूसरों से गुप्त

Chanakya Niti: जलनखोर रिश्तेदार अक्सर आपकी कमजोरियों को ही हथियार बना लेते हैं. चाणक्य नीति में बताए गए ये आसान और प्रभावी उपाय आपको ऐसे लोगों से बचने और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद करेंगे.

Advertisement
चाणक्य नीति (Photo: ITG) चाणक्य नीति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

Chanakya Niti: जलनखोर रिश्तेदार अक्सर सबसे बड़े जासूस होते हैं. वो आपसे पूछते हैं कि आप कैसे हो? लेकिन वह इसलिए नहीं पूछते कि उन्हें आपकी फिक्र है, बल्कि इसलिए पूछते हैं ताकि आपकी कमजोरियों को इकट्ठा कर सकें. आपकी कमाई और आपके घर के झगड़े, आपकी पूरी जिंदगी की रिपोर्ट आप खुद उन्हें सौंप देते हैं. फिर वही बातें एक दिन आपके खिलाफ हथियार बन जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने हजारों साल पहले इस समस्या का समाधान बताया था. तो आइए आचार्य चाणक्य से जानते हैं कि जलनखोर रिश्तेदारों से खुद का बचाव कैसे करें.

Advertisement

1. प्रतिक्रिया न देना सबसे बड़ा हथियार है

जब कोई रिश्तेदार आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो सबसे बड़ी गलती होती है तुरंत प्रतिक्रिया देना. चाणक्य कहते हैं कि गुस्से को जड़ से खत्म करने वाला ही सच्चा वीर है. इसलिए, अगर कोई कहे तुमसे कुछ नहीं होगा तो चुप रहो, हल्की मुस्कान दो और आगे बढ़ जाओ. आपकी चुप्पी ही उसकी सबसे बड़ी हार बनेगी, क्योंकि उसे लगेगा कि उसकी बात का आप पर कोई असर ही नहीं हुआ.

2. जानकारी मत दो

जलनखोर लोग सबसे ज्यादा ताकत आपकी पर्सनल जानकारी से लेते हैं. जब वो पूछें 'कितनी कमाई हो रही है?', तो सीधा जवाब देने के बजाय कहो 'बस भगवान की कृपा है, सब ठीक चल रहा है.' 

3. सहमति जताओ बिना लड़े जीत जाओ

अगर कोई कहे 'तुम ये काम नहीं कर सकते', तो उससे बहस करने के बजाय तुरंत कहो 'हां, शायद आप सही कह रहे हैं.' इससे सामने वाला असहज हो जाता है, क्योंकि वो लड़ाई चाहता था और आपने बिना लड़े ही उसे खत्म कर दिया. यही असली रणनीति है कि शत्रु को उसके ही हथियार से हराना.

Advertisement

4. अति विनम्रता 

कभी-कभी लोग आपकी शांति को कमजोरी समझते हैं. ऐसे में चाणक्य का अगला हथियार है अत्यधिक विनम्रता. अगर कोई आपको नीचा दिखाए, तो सम्मान के साथ कहो, आपने तो मेरी आंखें खोल दीं, आप जैसा मार्गदर्शक मिलना सौभाग्य है. इससे न सिर्फ सामने वाला चुप हो जाता है, बल्कि आसपास के लोग भी आपके पक्ष में खड़े हो जाते हैं. यह विनम्रता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.

5. सफलता का शोर है असली बदला

चाणक्य कहते हैं कि अपने प्लान तब तक किसी को मत बताओ, जब तक वो पूरे न हो जाएं. इसलिए चुपचाप मेहनत करो. कुछ समय के लिए खुद को दुनिया से दूर कर लो. अपने लक्ष्य पर ध्यान दो. फिर एक दिन अचानक अपनी सफलता के साथ सामने आओ. यही सबसे बड़ा जवाब है, क्योंकि सफलता खुद बोलती है और सामने वाले के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचता.

6. दूरी बनाओ और अपनी कीमत बढ़ाओ

चाणक्य का एक महत्वपूर्ण सूत्र है 'अति परिचय से अनादर बढ़ता है.' अगर आप हमेशा उपलब्ध रहेंगे, तो लोग आपकी कद्र करना भूल जाएंगे. इसलिए हर कॉल तुरंत मत उठाओ, हर बुलावे पर मत जाओ. जब आप खुद को थोड़ा दुर्लभ बना लेते हैं, तो आपकी कीमत अपने आप बढ़ जाती है और लोग आपको ज्यादा सम्मान देने लगते हैं.

Advertisement

अंतिम संदेश

1. किसी की जलन को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना है.
2. अपनी मेहनत से जवाब देना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement