खाना पकाने को जलाई माचिस, एकाएक ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, परिवार के 7 लोग झुलसे

भिवाड़ी में गैस सिलेंडर विस्फोट ने एक ही परिवार के सात लोगों को झुलसा दिया. खाना बनाते समय हुए धमाके से घर क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में दहशत फैल गई. सभी घायलों को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है. शुरुआती जांच में गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है.

Advertisement
सिलेंडर फटने से 7 घायल सिलेंडर फटने से 7 घायल

हिमांशु शर्मा

  • भिवाड़ी,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

राजस्थान में भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत साथलका गांव की बिल्लू कॉलोनी में गुरुवार सुबह हुए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाका हो गया. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. एक मकान में अचानक हुए धमाके से घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हुए और मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई.

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. घायलों की पहचान 35 साल के राम सिंह , 30 साल की ममता , 12 साल के भुवेश, 8 साल के पंकज, 6 साल के छगन, 15 साल की काजल और 12 साल की किशनवती के रूप में हुई है. सभी को गंभीर हालत में तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सभी को अलवर रेफर कर दिया. अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सभी का इलाज जारी है. डॉक्टर ने बताया कि सभी की हालत गंभीर है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान गैस सिलेंडर में गैस का हिसाब हो रहा था. जैसे ही गैस चलाने के लिए माचिस जलाई तो अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग भी घबरा कर बाहर निकल आए और तुरंत राहत कार्य में जुट गए.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग गैस सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं. इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें सिलेंडर में धमाका होते हुए कैमरे में कैद हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »