भीड़ में पिटता रहा कांस्टेबल, तमाशा देखता रहा ASI, ईद की खरीदारी के बीच मचा बवाल, VIDEO

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ बाजार में ईद खरीदारी के दौरान छेड़छाड़ के विरोध पर बड़ा बवाल हो गया. दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कांस्टेबल के साथ भी हाथापाई की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

Advertisement
भीड़ में पिटता रहा कांस्टेबल, खड़ा तमाशा देखता रहा ASI (Photo: itg) भीड़ में पिटता रहा कांस्टेबल, खड़ा तमाशा देखता रहा ASI (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे में ईद की खरीदारी के दौरान बुधवार को बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती से कथित छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस कांस्टेबल के साथ भी भीड़ ने मारपीट कर शुरु कर दी. इस दौरान थाने की एएसआई घटना स्थल पर खड़े रहे और कोई कुछ नहीं बोला. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

Advertisement

लड़की के साथ छेड़छाड़ पर छिड़ा बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाजार में खरीदारी के दौरान कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी. युवती के भाई ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट शुरू हो गई. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए. इसी दौरान एक कांस्टेबल भीड़ के बीच फंस गया और उसके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गई. सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि थाने से महज 100 मीटर दूरी पर हुए इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद एएसआई तमाशबीन बना रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अधिकारी समय रहते समझाइश कर स्थिति संभालते तो विवाद इतना नहीं बढ़ता.

कांस्टेबल पिटता रहा , तमाशा देखते रहे ASI

गौरतलब है कि एक महीने के भीतर गोविन्दगढ़ में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की यह दूसरी घटना बताई जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें अलवर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सद्दाम खान और लड़की का भाई शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सिपाही सद्दाम खान लड़की के पक्ष में बचाव के लिए गया था.

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाजार में अफरा-तफरी और मारपीट साफ दिखाई दे रही है. सूचना के बाद गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. फिलहाल पुलिस बाजार के CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है.
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »