प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं. 76 वर्ष की आयु में भी वे देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. उनके कुशल नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे, कूटनीति, रक्षा, अर्थव्यवस्था और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है. देश में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, चेनाब और पंबन जैसे भव्य पुलों का निर्माण, और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में अटल टनल जैसी परियोजनाओं ने कनेक्टिविटी की तस्वीर बदल दी है. देखें...