चार साल पहले जैसे और जिस तरह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की उन्हीं के गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, ठीक वैसे ही हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की उन्हीं के इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. चार शूटर्स ने कुल 18 राउंड फायर कर इस कत्ल को अंजाम दिया. शुरुआती तफ्तीश और सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि अंकित बालियान को एक गैंगस्टर के शूटआउट को लेकर गाना गाने के चलते गोली मारी गई. देखें वारदात.