महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पुणे, ठाणे, नागपुर, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मॉनसून का असर ज्यादा देखा जा सकता है.
वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक मुंबई , कोंकण क्षेत्र और गोवा को भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश ने भिवंडी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है. भिवंडी का शेलार, नदीनाका, असलमनगर, तीनबत्ती, गैबीनगर, समृबाग, दर्गा रोड, कामतघर, बालजीनागर, अजय नगर, बंदर मोहल्ला, खाडीपार, पटेल नगर में बारिश की वजह से पानी लग गया है.