MP के अस्पताल में लापरवाही की इंतहा... पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव को कुत्तों ने नोचा, प्रबंधन पर परिजनों का फूटा गुस्सा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से लापरवाही की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया था, लेकिन रात में कुत्तों ने शव को नोच डाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Advertisement
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन वअन्य. (Screengrab) अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन वअन्य. (Screengrab)

पीताम्बर जोशी

  • नर्मदापुरम,
  • 11 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला अस्पताल से बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है. स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, उसके शव को अस्पताल परिसर में खुले में छोड़ दिया गया, जहां रात के अंधेरे में आवारा कुत्तों ने उस शव को बुरी तरह से नोच डाला.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है. पालनपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में युवक निखिल चौरसिया की मौत हो गई थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रख दिया गया. हैरानी की बात ये है कि रात भर शव के आसपास कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था. इस लापरवाही का खामियाजा यह हुआ कि रात में आवारा कुत्तों का झुंड मॉर्च्युरी में दाखिल हुआ और शव को नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया.

यह भी पढ़ें: अस्पताल की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, कंज्यूमर कोर्ट का फैसला 5 लाख रुपए दें हर्जाना

परिजनों को इस सच्चाई का तब पता चला, जब वे सुबह शव लेने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने देखा कि शव के गले और आसपास के हिस्से को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच डाला है. यह देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर विजयवर्गीय ने कहा कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था. उन्होंने यह भी माना कि शव को कुत्तों ने नोचा है और यह गंभीर चूक है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित सुरक्षा गार्ड को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »