क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पिछले काफी समय से अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन ने 5 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ शादी रचाई. मुंबई में हुई इस शाही शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
इस बीच अब अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाई है. इन तस्वीरों के साथ सारा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने छोटे भाई को धन्यवाद कहा और भाभी सानिया को भी बहुत खास बताया.
भाभी को कहा 'बहन'
सारा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए भाभी सानिया के लिए बेहद प्यारे शब्द लिखे. उन्होंने लिखा कि 'मेरा छोटा भाई अब सानिया का हो गया है.' इसके साथ उन्होंने दोनों को जिंदगी भर खुश रहने की दुआ दी.
सारा ने आगे लिखा कि भगवान दोनों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें हर बुरी नजर से बचाए. साथ ही उन्होंने अपने भाई अर्जुन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें एक 'बहन' देने के लिए शुक्रिया.
इसके साथ ही सारा ने लिखा कि अर्जुन और सानिया की शादी का दिन बेशक, उनकी जिंदगी का सबसे खुशहाल दिन है.
तस्वीरों में दिखी सिंदूरदान से लेकर लेकर फैमिली मोमेंट तक की झलक
सारा ने पोस्ट में जो अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें शादी के कई खास पल देखने को मिलते हैं. एक फोटो में अर्जुन मुस्कुराते हुए सानिया की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में पूरा तेंदुलकर परिवार सानिया के साथ खुशियों भरा कैंडिड मोमेंट एंजॉय करता दिख रहा है. इसके साथ ही एक तस्वीर में सारा अपने छोटे भाई के साथ खड़े होकर हंसते हुए पोज दे रही हैं.
वहीं कुछ तस्वीरों में सारा अपने दोस्तों और परिवार के साथ शादी के जश्न को एंजॉय करती नजर आ रही हैं.
भाई की शादी में सारा का खूबसूरत लुक
भाई की शादी में सारा तेंदुलकर का लुक भी काफी चर्चा में रहा. उन्होंने इस खास दिन के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पिंक साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर बारीक जरी और रेशम की कढ़ाई की गई थी. अपनी साड़ी को सारा ने पिंक सिल्क ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिस पर मल्टीकलर कढ़ाई और ज्वेल्ड टैसल्स लगे हुए थे.
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने भारी ट्रेडिशनल मीनाकारी नेकलेस, झुमके, मांग टीका और कंगन पहने थे. सारा के नेकलेस को बनाने में लगभग 360 घंटे का समय लगा था और इसकी कीमत तकरीबन 40-60 लाख रुपये बताई जा रही है. शाही जूलरी के कारण उनका लुक और भी एलिगेंट लग रहा था.
मुंबई के लग्जरी होटल में हुई शाही शादी
अर्जुन और सानिया की शादी मुंबई के लग्जरी होटल द सेंट. रेजिस में हुई थी. इस शादी की थीम 'साज' रखी गई थी. शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिनमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, एमएस धोनी, साक्षी धोने, युवराज सिंह शामिल थे. इसके साथ ही मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी के साथ पहुंचे थे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क