Ginger Health benefits: क्या होगा यदि रोजाना 30 दिन तक अदरक खाएंगे? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन करने से आपकी बॉडी में कई बदलाव होते हैं. यह जड़ सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन सुधारने और इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी असरदार है.

Advertisement
अदरक को एक औषधी की तरह माना जाता है. (Photo: AI Generated) अदरक को एक औषधी की तरह माना जाता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

Health benefits of eating ginger: अदरक को अक्सर स्वाद का खजाना माना जाता है. ग्रेवी हो या फिर कोई सब्जी, अदरक व्यंजन में जान डाल देता है. इसे सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का खजाना भी माना जाता है. सदियों से अदरक का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज के तौर पर होता आया है लेकिन क्या आपने सोचा है कि यदि आप इसे 1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें तो आपकी बॉडी पर इसका क्या असर होगा?

Advertisement

मॉडर्न साइंस भी अब इस बात को मान रही है कि अदरक में मौजूद जिंजरोल जैसे कंपाउंड्स शरीर को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं. जब आप इसे रोजाना लेते हैं तो यह आपकी बॉडी के अलग-अलग फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है. तो आइए इसके फायदे जान लीजिए.

पाचन में मिलता है जबरदस्त सुधार

क्लीवलैंड क्लीनिक का कहना है, अदरक आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को तेज कर देता है. अदरक पेट खाली होने की प्रक्रिया को तेज करता है जिससे ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. यदि आप हैवी मील के बाद अदरक का सेवन करते हैं तो यह पेट में भारीपन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

इन्फ्लेमेशन और दर्द से राहत

हेल्थलाइन का कहना है, जो लोग जोड़ों के दर्द या ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान हैं उनके लिए अदरक काफी फायदेमंद है. अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने का काम करते हैं. यह मसल्स दर्द को भी ठीक करने में मदद करता है, खासकर वर्कआउट के बाद होने वाली जकड़न में.

Advertisement

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए भी अदरक के कई फायदे देखे गए हैं. रिसर्च बताती है कि रोजाना अदरक का सेवन टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायक हो सकता है.

UCLA हेल्थ का कहना है कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ

अदरक एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. यह न सिर्फ आपको सर्दी-खांसी जैसे कॉमन इंफेक्शन्स से बचाता है, बल्कि यह स्किन की क्वालिटी में भी सुधार करता है. यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे स्किन में एक नेचुरल ग्लो आता है और एजिंग का असर धीमा हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »