डॉक्टर की गोद में था नवजात लेकिन पत्नी की तरफ दौड़ पड़ा ये शख्स, रिएक्शन देख लोग भी हुए इमोशनल

आपने तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें नवजात के जन्म के बाद अस्पताल में मौजूद पिता और बाकी रिश्तेदार अपने बच्चे को खुशी-खुशी गोद में लेकर प्यार-दुलार करते हैं. लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया. यहां एक शख्स अपने नवजात बच्चे को छोड़ सीधे अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उसे गले से लगा लिया. पति का ये रिएक्शन लाखों दिलों को छू रहा है.

Advertisement
इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये पिता (Photo: ITG) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये पिता (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

बच्चे का जन्म न केवल मां के लिए बल्कि पिता के लिए भी बहुत खास पल होता है. हालांकि यह इंसानी जिंदगी के सबसे अद्भुत पलों में से एक है लेकिन डिलीवरी की प्रक्रिया मां के लिए बहुत दर्दनाक होती है और अक्सर डिलीवरी के दर्द की तुलना शरीर में कई हड्डियां टूटने वाले दर्द से की जाती है. लेकिन ये पीड़ा भी तब कम लगती है जब महिला का जीवनसाथी प्यार करने वाला हो.

Advertisement

कुछ इसी तरह का नजारा प्रयागराज के एक मैटर्निटी वॉर्ड में देखने को मिला जिसमें एक शख्स अपने नवजात बच्चे से मुंह फेरकर पहले प्रसव पीड़ा से गुजरी अपनी पत्नी की तरफ दौड़ पड़ा. 

डॉक्टर बोलीं, 'ऐसा पति सबको मिले'...

प्रयागराज की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. उम्मुल खैर फातिमा (यूजरनेम @drnaazfatima) के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा कि डॉक्टर गोद में लिए बच्चा लिए महिला के पति को अंदर बुलाती है. आमतौर पर हर कोई यही उम्मीद करता है कि पिता नवजात शिशु को देखते ही सबसे पहले उसे अपनी गोद में लेगा. लेकिन इस वीडियो में बिलकुल अलग हुआ.

'बेबी नहीं पहले पत्नी को देखा'
वो आदमी कमरे में घुसा और अपने नवजात बच्चे के चेहरे से नजरें फेरकर सीधे अपनी पत्नी के पास पहुंच गया. जबकि उसका बच्चा कमरे के गेट पर ही था.

उसने अपनी पत्नी को कसकर गले लगाया और उसके गाल पर किस किया जो अभी लेबर पेन से बाहर आई थी और उसने बच्चे को जन्म दिया था. पति-पत्नी दोनों ही बहुत ज्यादा इमोशनल होकर रोने लगे. बाद में वो शख्स डॉक्टर को धन्यवाद देता हुआ और अपने बच्चे को अपनी पत्नी के साथ प्यार करने लगा.

Advertisement


सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन
देखते ही देखते हुए ये वीडियो वायरल हो गया है और इसे ऑनलाइन बहुत सारे लाइक, कमेंट और शेयर मिले हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है भगवान ऐसा पार्टनर सबको दे'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »