Pumpkin Seeds Uses: सब्जी बनाते हुए आप भी फेंक देते हैं कद्दू के बीज? हजार रुपये किलो वाले इन बीजों को ऐसे करें यूज

कद्दू की सब्जी बनाते हुए ज्यादातर लोग इसके बीजों को कचरा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. फिर बाजार से ही वही बीज महंगे दाम में खरीदकर लाते हैं. क्या आप जानते हैं कि कद्दू के ये सफेद और चपटे बीज पोषक तत्वों का ऐसा खजाना हैं जो बाजार के महंगे सप्लीमेंट्स को भी मात दे सकते हैं? आज हम आपको इन कीमती बीजों को घर पर आसानी से स्टोर करने और इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन तरीके बताएंगे.

Advertisement
कद्दू के बीज (Photo: ITG) कद्दू के बीज (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

भारतीय रसोई में कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी और पूड़ी का कॉम्बिनेशन खूब पसंद किया जाता है. कद्दू काटते समय सबसे पहला काम इसके रेशे और बीजों को निकालकर बाहर फेंकना होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटीशियंस की मानें तो कद्दू के बीज असल में सेहत के लिए एक वरदान हैं.

इनमें भरपूर मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिल को मजबूत रखने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने, तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में मददगार होते हैं. बाजार के पैकेट बंद कद्दू के बीज खरीदने के बजाय आप अपनी रसोई में ही इन्हें बिल्कुल मुफ्त में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कद्दू के बीजों को स्टोर करने और डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका.

Advertisement

कद्दू के बीजों को स्टोर और इस्तेमाल करने के तरीके
कद्दू के बीजों को काटकर अलग कर लें. इन्हें एक बड़े बर्तन में पानी भरकर अच्छी तरह धो लें ताकि चिपचिपे रेशे अलग हो जाएं. अब बीजों को छानकर एक सूती कपड़े या थाली में फैला लें और 2-3 दिन धूप में अच्छी तरह सुखा लें. पूरी तरह सूखने के बाद इन्हें एक एयर-टाइट कंटेनर में भरकर महीनों तक स्टोर किया जा सकता है.

सूखे हुए कद्दू के बीजों को एक पैन में धीमी आंच पर बिना तेल या आधा चम्मच घी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें (रोस्ट करें). भूनने के बाद इन पर थोड़ा सा काला नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर छिड़कें. शाम की चाय के लिए आपकी क्रिस्पी और हेल्दी नमकीन तैयार है.

होटल जैसी गाढ़ी और क्रीमी ग्रेवी बनाने के लिए आप कद्दू के बीजों के छिलके उतारकर (या छिलके सहित) मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना सकते हैं. इसे पनीर, मिक्स वेज या मलाई कोफ्ता की ग्रेवी में मिलाने से स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं.

Advertisement

अगर आप सुबह के नाश्ते में ओट्स, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स या फ्रूट स्मूदी लेते हैं, तो ऊपर से एक चम्मच रोस्टेड कद्दू के बीज स्प्रिंकल (छिड़क) कर लें. इससे नाश्ते में बेहतरीन क्रंच आता है.

सूप या सलाद खाते समय आप इन बीजों को ऊपर से डालकर खा सकते हैं. यह न सिर्फ डिश को देखने में आकर्षक बनाता है बल्कि आपकी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को भी बूस्ट करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »