Muskmelon Seeds Uses: खरबूजा खाकर कूड़े में न डालें बीज, घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा शरबत, मिलेंगे जबरदस्त फायदे!

खरबूजे के बीज जिन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वे असल में प्रोटीन और फाइबर का खजाना हैं. सेहतमंद रहने का यह सबसे आसान और किफायती तरीका है. गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए खरबूजे के बीजों से नेचुरल ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं. यह ना सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि डाइजेशन को भी दुरुस्त रखता है.

Advertisement
खरबूजे के बीज घर में काम आ सकते हैं. (PHOTO:AI) खरबूजे के बीज घर में काम आ सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

Muskmelon Seeds Uses: गर्मी में तरबूज और खरबूजा सबसे ज्यादा लोग खाते हैं, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. खरबूजे के बीजों को लोग निकालकर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि यह कचरा नहीं बल्कि पोषण से भरपूर खजाना है. हमारी सेहत के लिए खरबूजा ही नहीं बल्कि उनके बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इन छोटे-छोटे बीजों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और हेल्दी फैट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं.

Advertisement

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है, ऐसे मौसम में लोग तरह-तरह के शरबत और ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं, लेकिन कई बाजारू ड्रिंक्स सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं. अगर आप इस मौसम में कुछ हेल्दी और नेचुरल पीना चाहते हैं, तो खरबूजे के बीजों से बना यह कूलिंग ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं. यह ड्रिंक शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करती है.

ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 3-4 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • एक चुटकी जीरा पाउडर
  • कुछ पुदीने की पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच मिश्री
  • जरूरत अनुसार पानी
  • भीगे हुए सब्जा सीड्स
  • भीगा हुआ गोंद कतीरा

इस तरीके से बनाएं खरबूजों के बीज से ड्रिंक

  1. सबसे पहले खरबूजे के बीज, सौंफ, जीरा पाउडर, पुदीने की पत्तियां, मिश्री और पानी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. 
  2. जब मिक्सर स्मूद हो जाए, तो इसे गिलास में निकालें. अब इसमें पहले से भीगे हुए सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा डालकर मिलाएं. 
  3. आप चाहें तो इसे फ्रिज में इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा करने के लिए रख सकते हैं और इसे ठंडा-ठंडा पिएं. 

शरीर को मिलेंगे कई फायदे

यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाव में भी काम आता  है. सौंफ और पुदीना डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं, जबकि सब्जा सीड्स पेट को ठंडक पहुंचाते हैं. वहीं गोंद कतीरा शरीर की गर्मी कम करने में कारगार साबित होता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »