How to Make Kheera Chaas: रोज की दाल-रोटी से गए ऊब? लंच में बनाएं खीरे की चटपटी तड़का छाछ, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Kheer Chaas: गर्मियों के लंच में जब रोज-रोज वही दाल-चावल या रोटी-सब्जी खाकर मन ऊब जाता है तो स्वाद बढ़ाने के लिए खीरे की तड़का छाछ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह न केवल आपके खाने का जायका बढ़ाती है बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पाचन को दुरुस्त करने का सबसे आसान तरीका भी है.

Advertisement
ऐसे बनाएं खीरा छाछ (Photo: ITG) ऐसे बनाएं खीरा छाछ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

How to Make Kheer Chaas: गर्मियों में हर वक्त कुछ न कुछ ठंडा और ताजगी से भरा खाने का मन करता है. अगर आप भी लंच और डिनर में बोरिंग दाल-रोटी और सब्जी के साथ कुछ अलग और टेस्टी चीज जोड़ना चाहते हैं तो खीरे वाली छाछ आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. खीरा अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है और जब इसे दही या छाछ के साथ मिलाया जाता है तो यह गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन सुपरफूड बन जाता है. आम के रायते के मुकाबले यह छाछ पतली और पीने में आसान होती है. इसमें ऊपर से लगने वाला हींग-जीरे का तड़का न केवल इसकी खुशबू बढ़ाता है बल्कि इसे स्वास्थ्य के लिए भी दोगुना फायदेमंद बना देता है.

Advertisement

खीरे की तड़का छाछ रेसिपी के लिए तैयार कर लें ये चीजें
गाढ़ा दही: 1 कप (या 2 गिलास तैयार छाछ)

खीरा: 1 मध्यम आकार का (कद्दूकस किया हुआ)

काला नमक: स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच

पुदीने की पत्तियां: बारीक कटी हुई

तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच घी/तेल, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, 4-5 करी पत्ता और 1 साबुत सूखी लाल मिर्च.

बनाने का तरीका 

सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें ठंडा पानी मिलाकर छाछ तैयार कर लें.

अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा (इसका पानी न निकालें), काला नमक, भुना जीरा और पुदीने की पत्तियां डालकर मिलाएं.

तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें.

जब जीरा चटकने लगे, तो इस गरम तड़के को तुरंत छाछ के ऊपर डालें और ढक दें ताकि तड़के की खुशबू छाछ में समा जाए.

Advertisement

ठंडी-ठंडी खीरा तड़का छाछ को भोजन के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement