Fridge Cleaning Hacks: क्या आपके फ्रिज से भी आती है बदबू? बिना ज्यादा समय खर्च करें ऐसे आसानी से साफ करें रेफ्रिजरेटर, आएगी नई जैसी चमक

How To Clean Refrigerator Easily: अक्सर लोग फ्रिज की सफाई को झंझट मानकर टाल देते हैं, जिससे बैक्टीरिया और बदबू पनपने लगती है. अगर आपने भी अपना फ्रिज लंबे समय से साफ नहीं किया है, तो आज हम आपको उसे डीप क्लीन करने के 5 आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं, जिससे वो नए जैसा चमकता रहेगा.

Advertisement
फ्रिज को साथ करने के लिए आप घर पर एक घोल बना सकते हैं. (Photo: ITG) फ्रिज को साथ करने के लिए आप घर पर एक घोल बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

How To Clean Refrigerator Easily: आजकल लगभग हर घर में फ्रिज होता है. ये आपकी रसोई का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है. लोग रोजाना की खाने-पीने की चीजों, सब्जियां और फलों को खराब होने से बचाने के लिए इस पर बहुत निर्भर रहते हैं. ये हर समय इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. दरअसल, लोगों को फ्रिज साफ करना झंझटभरा काम लगता है. ऐसे में समय के साथ फ्रिज के अंदर गंदगी, दाग-धब्बे और बदबू जमा होने लगती है, जो न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि खाने की क्वालिटी और सेहत पर भी असर डाल सकती है.

Advertisement

अगर आप भी फ्रिज की सफाई को मुश्किल भरा काम समझते हैं, तो आप गलत हैं. फ्रिज को साफ रखना कोई मुश्किल काम नहीं है. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपने फ्रिज को साफ और फ्रेश रख सकते हैं. आज हम आपको फ्रिज साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

1. फ्रिज को करें खाली: फ्रिज साफ करने की शुरुआत हमेशा उसे खाली करने से करें. उसे साफ करने से पहले अंदर रखा सारा सामान बाहर निकाल दें और एक-एक चीज को ध्यान से चेक करें. जो चीजें एक्सपायर हो चुकी हैं या खराब हो गई हैं, उन्हें तुरंत हटा दें. बाकी चीजों को अलग-अलग करके ग्रुप कर लें, जिससे जब आ फ्रिज में सामान लगाएं तो दिक्कत न हो.

2. हल्के क्लीनर का इस्तेमाल करें: जब भी आप फ्रिज को साफ करने के लिए क्लीनर खरीदें तो ध्यान रखें कि वो बहुत हल्का हो. फ्रिज के अंदर तेज केमिकल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे खाने पर असर पड़ सकता है. सफाई के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सा साबुन या बेकिंग सोडा मिलाकर भी एक घोल बनाया जा सकता है. इससे फ्रिज के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं और बदबू भी खत्म हो जाती है.

3. ट्रे और शेल्फ को अच्छे से धोएं: फ्रिज में लगी ट्रे, रैक और ड्रॉअर को बाहर निकालकर अलग से धोना ज्यादा अच्छा रहात है. इन्हें गुनगुने पानी से साफ करें और ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. गर्म पानी से धोने से ट्रे चटक सकती है. धोने के बाद इन्हें अच्छी तरह सुखाकर ही वापस फ्रिज में लगाएं, ताकि नमी न रह जाए.

4. कोनों और रबर सील की भी अच्छी सफाई करें: फ्रिज के कोनों और दरवाजे की रबर सील में अक्सर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हें साफ करने के लिए आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्के हाथ से रगड़कर इन हिस्सों को साफ करें, ताकि फ्रिज से पूरी तरह से गंदगी साफ हो जाए.

5. फ्रिज को साफ बनाए रखने के लिए ये करें: सफाई के बाद फ्रिज को लंबे समय तक साफ रखना भी जरूरी है. अगर कुछ गिर जाए तो उसे तुरंत साफ करें. खाना हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि बदबू न फैले. आप चाहें तो फ्रिज में एक छोटी कटोरी बेकिंग सोडा भी रख सकते हैं, इससे बदबू नहीं आती और फ्रिज हमेशा फ्रेश रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement